तुम नहीं हो
सिर्फ शब्द हैं तुम्हारे
अहसास उन पलों के
जो साथ कुछ गुजारे
शब्द जुड़ बन जाएंगे
यादों की चादर
जिसे ओढ़ कविता बन
आ खड़ी होगी तुम
इस कविता के हर शब्द में
हर स्वर में
छुपी होगी हंसी
तुम्हारी
महक होगी इसमें
पाने और खोने के
अनुभवों की
स्वरों का विस्तार होगा
निरंतर बढ़ती दूरी का
आलाप होगा
बिछोह की मर्मांतक पीड़ा का
कविता के अक्षर गूंजेंगे
स्मृति पटल पर
चुम्हारे उदास चेहरे की पीड़ा बन
कब तक लिखूं यह
कभी न खत्म होने वाली
कविता
sir aapne to purani yaaden dila di. sachmuch hamaare wo din yaad aa gaye.
जवाब देंहटाएंTHX.
bahut hi badiya..
जवाब देंहटाएंA Silent Silence : Shamma jali sirf ek raat..(शम्मा जली सिर्फ एक रात..)
Banned Area News : Bollywood Actress Priyanka Chopra to host 'Khatron Ke Khiladi 3'